Bihar Awas Yojana 2024: हमारे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए सरकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को काफी फायदा भी पहुंचाया जा रहा है। ताकि समय पर सभी लोगों को फायदा मिल सके और वह आर्थिक रूप से विकसित भी हो सके। इसी के तहत पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के तहत कई सारी कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है।
केंद्र में बैठी मोदी सरकार की तरह ही कई राज्यों में भी ऐसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। आज हम आपको एक ऐसी ही कल्याणकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही, पीएम आवास योजना की तर्ज पर ही बिहार राज्य में भी बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सीएम आवास योजना शुरू की गई है। जिस तरह पीएम आवास योजना के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को पक्के घर दिए जा रहे हैं। ठीक, उसी तरह ही बिहार में अब गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे।
CM Awas Yojana
अगर आप भी बिहार राज्य के रहने वाले हैं तो यह कर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बिहार सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों के लिए सीएम आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को रहने के लिए पक्के घर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत गरीब लोगों को मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक रूप से सहायता की जाएगी। जिसकी धनराशि बिहार सरकार द्वारा दी जाएगी। अब इस योजना की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। आप बिहार सरकार द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से….
जाने मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में
अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं तो मुख्यमंत्री आवास योजना का फायदा ले सकते है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है और इस योजना के बारे में अगर आपको पूरी जानकारी चाहिए तो यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़े। नीतीश कुमार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को पक्के घर उपलब्ध करवाने के लिए सीएम आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से 1,20,000 रुपये की राशि दी जाएगी। जिसका इस्तेमाल कर वे लोग अपने लिए घर बना सकते है। बिहार सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाएगी। इस धनराशि का इस्तेमाल कर वह अपने परिवार के लिए पक्का घर बना सकते हैं।
क्या है इस योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों को मकान निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा उन लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है जिन्हें पहले इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई थी। इसके अलावा जो लोग टूटे फूटे मकान में रहने के लिए विवश है उन्हें इस योजना के तहत धनराशि दी जाएगी।
लाभ और विशेषताएं
- यह योजना बिहार के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई है ताकि वह अपने लिए पक्का मकान बनवा सके।
- इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों को आवास निर्माण हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- ये राशि 3 किस्तों में मिलेगी, जिसमें आवास निर्माण के अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये दिए जाएंगे। मकान की मजदूरी के लिए 18,000 रुपये दिए जाएंगे।
- इस योजना में लेंटर तक के निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर पर 40,000 रुपये, छत निर्माण के लिए दूसरी किस्त में 40,000 रुपये दिए जाते है।
- तीसरी किस्त में पेंट, दरवाजा, खिड़की इत्यादि के लिए 40,000 रुपए की सहायता दी जाती है।
आवेदन करने के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार जिनके पास खुद का घर नहीं है या कच्चे घर में रहते हैं इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इसका लाभ केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदाय के नागरिक ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
- बिहार राज्य के ऐसे परिवार जो सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शपथ पत्र
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद आपको पेज पर Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा और एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- आपको इस आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और इसके साथ ही आपको जरूरी दस्तावेज भी इसके साथ अटैच करने होंगे।
- अब अगर आपको आवेदन पत्र में कोई गलती नजर आती है तो इसे दोबारा चेक करके सही कर लेना चाहिए।
- उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लेना चाहिए।
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Ben_Fund_Released.aspx पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलकर सामने आएगी जिसमें आपको Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको Advance Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको बिहार राज्य का नाम चुनने के बाद जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना होगा।
- अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलकर सामने आएगी।
- अपना नाम और आपके कितने किस्त दी गई है, इन सभी से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी।
- इस प्रकार से आप आसानी से Bihar Mukhymantri Awas Yojana list में अपना नाम चेक कर सकते हैं।