Bigg Boss का शो जितने वाले सदस्य को मिलेगा प्राइस मनी के साथ यह बड़ा गिफ्ट

nikhil singh
3 Min Read

Bigg Boss : इस समय Bigg Boss का शो अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और ऐसे में सभी लोगों का यही सवाल है कि आखिर इस बार bigg boss 17 का फाइनल कौन जीतने वाला है। इसी महीने कलर्स चैनल के इस रियलटी शो का फाइनल भी होने वाला है जो कि, सिर्फ दो हफ्ते दूर है।

Bigg Boss 17 फिनाले

Bigg Boss 17 सीजन का विनर अब जल्द ही लोगों के सामने आने वाला है। इस शो मैं आए दिन लड़ाइयां आपको देखने को मिल रही है और शो में मौजूद हर सदस्य ट्रोफी को जीतने के लिए कोशिश करते हुए नजर आ रहा है। इस समय सभी लोगों का पहला सवाल यही है कि, आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा।

Bigg Boss 17 शो को लेकर लगातार अपडेट भी सामने आ रही है। इस बार करण जौहर ने इस बार वीकेंड के वार को भी होस्ट किया था जो की काफी अच्छा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने शो में सभी कंटेस्टेंट को काफी खरी खोटी भी सुनाई थी।

Bigg Boss 17 प्राइस मनी

इसी के साथ करने जौहर द्वारा इस शो के विनर के ट्रॉफी के साथ प्राइस मनी और एक खास तोहफा भी जोड़ दिया गया है जो की विनर को मिलने वाला है। शनिवार को करण जौहर ने एक कार ब्रांड के CEO तरुण गर्ग को भी शो में शामिल किया था।

आपको बता दे की हाल ही में हुंडई ने अपने नए मॉडल हुंडई क्रेटा को लांच किया है, वही करण जौहर ने यह भी घोषणा की है कि Bigg Boss 17 शो जितने वाले सदस्य को 50 लाख रुपए के पुरस्कार के साथ साथ विनर को हुंडई क्रेटा कार भी गिफ्ट की जाने वाली है। इस कार के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं।

कोन होगा शो का विनर?

इस समय अभी विनर बनने की होने में कुल 14 कंटेस्टेंट शामिल है, जिसमें सबसे ज्यादा अंकिता लोखंडे, Munawar Faruqui, आयशा खान, विक्की जेन और अभिषेक कुमार का नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि, इन्हीं में से किसी एक को शो का विनर इस बार घोषित किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *