महिंद्रा एंड महिंद्रा मार्केट अपने नई इलेक्ट्रिक कारों को मार्केट में लाने की तैयारी में है। ये कारें भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में पेश की जाएंगी।
इस लिस्ट में कंपनी के दो प्रमुख ब्रांड्स यानी BE और XUV.e के तहत 4 aएसयूवी की नई रेंज को जोड़ा जाएगा।
महिंद्रा अपने कस्टमर्स के लिए 2025 में BE.05 को पेश करेगी, जो BE रेंज की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।
इस कार को पिछले साल भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह नई कार इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और यह लगभग 4.3 मीटर लंबा होगा।
– BE.05 को लगभग 80 kWh के बैटरी पैक का उपयोग किया जाएगा और इसे 2WD और 4WD पावरट्रेन संयोजनों में पेश किया जाएगा।
महिंद्रा की इस कार के टेस्टिंग मॉडल को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई बार देखा गया है। इस कार को भी कंपनी 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।a
– जनवरी 2024 में इस कार के कुछ स्पेक्स की जानकारी सामने आई है, जिसमें कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप के साथ स्मूथ एलईडी टेल लैंप होने की बात कही गई है।